O LEVEL | M1-R5 | Computer Network & It’s Method BY. SUNRISE COMPUTER
COMPUTER NETWORK & IT'S METHOD
COMPUTER NETWORK | INTRODUCTION
- जब किसी एक computer से दूसरे computer को connect किया जाता है। तो उसे हम नेटवर्क कहते है।
- “किसी computer में दो या दो से ज्यादा computers का जुड़ना network कहलाता है”।
- नेटवर्क के द्वारा computers आपस में data और information को एक दूसरे के साथ share करते हैं.
- एक नेटवर्क को wire तथा wireless दोनों तरीके से बनाया जा सकता है.
- नेटवर्क में computers को जोड़ने की इतनी ज्यादा क्षमता होती है कि एक कोने से दुनिया के हर कोने तक devices को connect किया जा सकता है।
COMPUTER NETWORK | NEED
- To Share Computer Files :- कंप्यूटर नेटवर्क के द्वारा कोई भी यूज़र एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में फाइल और डेटा को शेयर कर सकता है। कंप्यूटर नेटवर्क का प्रयोग कंपनियों के द्वारा फाइलों को बहुत सारें कर्मचारियों (employee) के बीच शेयर करने के लिए किया जाता है।
- To share Hardware Device :- कंप्यूटर नेटवर्क यूजर को प्रिंटर, स्कैनर, सीडी-रोम ड्राइव (CD-ROM Drive), और हार्ड ड्राइव आदि हार्डवेयर डिवाइस को शेयर करने में मदद करता है। कंप्यूटर नेटवर्क के बिना डिवाइस को शेयर करना संभव नहीं होता।
- Application sharing :- कंप्यूटर नेटवर्क का प्रयोग कंप्यूटर की applications को शेयर करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर नेटवर्क यूजर को एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में एप्लीकेशन को शेयर करने में मदद करते है। इसके अलावा यह Client और Server Application को लागू (implement) करने में मदद करते हैं।
- Communication :- कंप्यूटर नेटवर्क एक यूजर को दुसरे यूजर के साथ कम्युनिकेशन करने में मदद करता है। इसमें यूजर ईमेल, वॉयस कॉल, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग और text मैसेज के माध्यम से कम्युनिकेशन कर सकता है और चीज़ो को आपस में एक दुसरे के साथ शेयर कर सकता है।
- Gaming :- आज के समय में बहुत से प्रकार के नेटवर्क गेम उपलब्ध है जो यूजर को किसी भी स्थान से गेम खेलने में मदद करते है। कंप्यूटर नेटवक gamers के लिए लोकप्रिय होते है जिनका उपयोग वह गेम को किसी भी स्थान से एक्सेस करने के लिए करते है।
- Voice over IP :- इसे शार्ट फॉर्म में VOIP कहते है। यह एक प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग दूरसंचार (telecommunications) के लिए किया जाता है। ऐसा करने के लिए यह PSTN के स्थान पर इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) का उपयोग करता है। यह यूजर को टेलीफोन कॉल करने या वॉयस डेटा भेजने में मदद करता है।
- Resource sharing :- कंप्यूटर नेटवर्क कंप्यूटर के resources (संसाधनों) को शेयर करने में मदद करते है जिनमे मॉडेम, स्कैनर, FAX और प्रिंटर जैसे डिवाइस शामिल होते है।
- Internet access :- कंप्यूटर नेटवर्क यूजर को इंटरनेट एक्सेस करने में मदद करता है जिसके कारण हम इंटरनेट का उपयोग कर पाते है। इंटरनेट का उपयोग करके हम सूचनाओं और डेटा को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान में ट्रांसफर या भेज सकते है।
- E-Commerce :- E-Commerce का पूरा नाम electronic commerce होता है। कंप्यूटर नेटवर्क हमे इंटरनेट को एक्सेस करने में मदद करता है और हम इंटरनेट के माध्यम से प्रोडक्ट और सेवाओं (service) को ऑनलाइन दुनिया के किसी भी कोने में बेच सकते है। कंप्यूटर नेटवर्क हमारे बिज़नेस को बढ़ाने में और उसे ऑनलाइन ले जाने में मदद करता है।
- Entertainment :- कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से हम मनोरंजन से सबंधित कार्यक्रमों को देख पाते है जिनमे गाने सुनना, ऑनलाइन वीडियो देखना और गेम खेलना शामिल है। यह सभी कंप्यूटर नेटवर्क के कारण सम्भव हो पाता है।
- Improve Communication Speed & Accuracy :- कंप्यूटर नेटवर्क कम्युनिकेशन की गति को बढ़ाने और उनकी accuracy बढ़ाने में मदद करता है जिसके कारण यूजर तेज गति के साथ डेटा और फाइलों को शेयर कर पाता है।
- To reduce the cost of data transfer :- यदि आप कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटर का उपयोग करके डेटा और फाइलों को शेयर करते है तो इसमें बहुत कम खर्चा आता है। यह अन्य तरीको से सस्ता होता है। उदहारण के लिए कंप्यूटर नेटवर्क टेलीग्राम की तुलना में Low Expensive होते है।
COMPUTER NETWORK | METHODS
(LAN, MAN, WAN)
(Guided & Unguided Media)
(Bus, Tree, Ring, Star, Mesh, Hybrid)
(Server-Client Network Model & Peer to Peer Network)
For Any Doubt Clear on Telegram Discussion Group
Join Us On Social Media
For Any Query WhatsApp Now
Comments
Post a Comment