O LEVEL | M1-R5 | NETWORK TOPOLOGY BY. SUNRISE COMPUTER
NETWORK TOPOLOGY
“Network Topology नेटवर्क का एक layout है, जो बताता है कि नेटवर्क में computers एक-दूसरे के साथ किस प्रकार connect हुए हैं और वे एक-दूसरे के साथ किस प्रकार कम्युनिकेशन करते हैं।” Network Topology में डेटा और फाइलों को ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसमें switch, router और hub जैसे नेटवर्क डिवाइस शामिल होते है। Network Topology को ज्यादातर graph के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। Network Topology, डेटा ट्रांसफर करने की स्पीड को बढ़ा देता है। Network topology को physical और logical दोनों तरीके से define किया जाता है।
TOPOLOGY | BUS TOPOLOGY
- Bus Topology सबसे सरल प्रकार की टोपोलॉजी है जिसमें Communication के लिए केवल एक Bus या Channel का प्रयोग किया जाता है।
- Bus Topology में कंप्यूटरों को आपस में कनेक्ट करने के लिए केवल एक केबल का प्रयोग किया जाता है।
- यह data को केवल एक दिशा में ही ट्रान्सफर करता है, यह दोनों दिशाओं (directions) में data को ट्रान्सफर नहीं कर सकता है।
- Bus topology का सबसे ज्यादा इस्तेमाल 802.3 और 802.4 स्टैण्डर्ड नेटवर्क में किया जाता है।
- Bus topology को दूसरे टोपोलॉजी की तुलना में आसानी से configure किया जा सकता है।
- Bus Topology में केबल को backbone cable के नाम से भी जाना जाता है। जिसके द्वारा सभी कंप्यूटर में डेटा को ट्रांसफर किया जाता है।
- Bus Topology में सबसे सरल विधि CSMA (Carrier Sense Multiple Access) है।
TOPOLOGY | BUS TOPOLOGY | ADVANTAGE
- Bus Topology को setup करने में कम खर्चा आता है।
- Bus Topology के द्वारा नेटवर्क में कंप्यूटर को connect करना बहुत आसान होता है।
- इसमें डेटा ट्रांसफर करने की speed (गति) काफी बेहतर होती है।
- इसके hardware components आसानी से मिल जाते है।
- Bus Topology में एक कंप्यूटर में कोई परेशानी आती है तो दुसरे कंप्यूटर पर इसका असर नहीं होता है।
- Bus Topology में कंप्यूटर को आपस में कनेक्ट करने के लिए एक ही केबल का उपयोग किया जाता है जिसे हम backbone cable कहते है।
- इसमें hub और switch की जरूरत नहीं पड़ती।
- Bus Topology में अधिक मात्रा में केबल का प्रयोग किया जाता है।
- यह बड़े नेटवर्क के लिए उपयोगी नहीं होती।
- यदि केबल में कोई खराबी आती है तो उसका प्रभाव सभी computers पर पड़ता है।
- Bus Topology में यदि दो कंप्यूटर एक साथ डेटा को ट्रांसफर करते है, तो वह आपस में Collision हो जाता है, जिसकी वजह से डेटा को ट्रांसफर करते वक़्त यूजर को समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।
- यदि Bus Topology में नए computers को कनेक्ट किया जाता है तो इसकी स्पीड कम हो जाती है।
- Bus Topology में security (सुरक्षा) की कमी होती है।
- Ring Topology एक प्रकार की नेटवर्क टोपोलॉजी है जिसमें सभी computers एक ring (गोले) के आकार में एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। इसमें जो अंतिम कंप्यूटर होता है वह पहले कंप्यूटर से जुड़ा होता है।
- Ring Topology में प्रत्येक कंप्यूटर अपने Nearest दो कंप्यूटरों के साथ जुड़ा रहता है।
- Ring Topology बस टोपोलॉजी की तरह होता है क्योंकि इसमें डेटा को एक ही direction (दिशा) में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- Ring Topology में पिछले कंप्यूटर से प्राप्त डेटा को आगे ट्रांसफर कर दिया जाता है।
- Ring Topology का कोई end (अंत) नहीं है क्योकि इसमें प्रत्येक कंप्यूटर एक दुसरे के साथ जुड़ा होता है।
- Ring Topology की सबसे सामान्य विधि Token Passing है।
- Ring Topology में Twisted pair केबल का प्रयोग किया जाता है , जो महंगे नहीं होते है।
- Twisted pair केबल आसानी से मिल जाते है।
- इसमें data को बहुत तेज गति के साथ ट्रांसफर किया जा सकता है.
- इसको manage करना बहुत ही आसान है।
- इसमें server को डाटा के flow को control करने की जरूरत नहीं होती।
- Ring Topology को setup करना काफी आसान होता है।
- Ring Topology को Expand किया जा सकता है।
TOPOLOGY | RING TOPOLOGY | DIS-ADVANTAGE
- इसमें एक केबल में खराबी आती है तो इससे पूरा नेटवर्क fail हो जाता है।
- Ring Topology में एक कंप्यूटर के खराब होने पर पूरा नेटवर्क बंद हो जाता है।
- इसमें troubleshooting करना मुश्किल होता है।
- इसमें नए कंप्यूटर को add और delete करना कठिन होता है।
- Ring Topology में नए कंप्यूटरों को add करने से नेटवर्क की स्पीड slow (धीमी) हो जाती है।
TOPOLOGY | STAR TOPOLOGY
- यह एक प्रकार की नेटवर्क टोपोलॉजी है जिसमे सभी कंप्यूटर एक central device के साथ जुड़े हुए होते हैं, जिसे hub कहते हैं।
- Star Topology में जो hub होता है वह सर्वर की तरह काम करता है और जो computers होते हैं वह client की तरह कार्य करते हैं।
- Star topology को star network भी कहा जाता है। यह सबसे प्रसिद्ध नेटवर्क टोपोलॉजी है।
- Star Topology में, यदि एक कंप्यूटर दूसरे कंप्यूटर को डेटा भेजना चाहता है, तो उसे सबसे पहले hub को जानकारी भेजनी होती है, फिर हब उस डेटा को दूसरे कंप्यूटर तक पहुंचाता है।
TOPOLOGY | STAR TOPOLOGY | ADVANTAGE
- Star topology को मैनेज करना काफी आसान होता है।
- यदि इस टोपोलॉजी में एक केबल खराब हो जाती है तो उसका बुरा असर पूरे नेटवर्क पर नही पड़ता।
- इसे setup करना आसान होता है।
- इसमें नए कंप्यूटर को add करना आसान होता है।
- इसमें data का collision (टकराव) नहीं होता।
- इसमें fault को detect करना आसान होता है।
- Star topology में डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड काफी high होती है।
TOPOLOGY | STAR TOPOLOGY | DIS-ADVANTAGE
- Star Topology को इनस्टॉल करने में ज्यादा खर्चा आता है।
- इसमें ज्यादा केबल की आवश्यकता होती है।
- यदि इसमें hub ख़राब हो जाता है तो इसके कारण सारें computers काम करना बंद कर देते है।
- इसमें हब को ज्यादा resources की जरूरत होती है।
TOPOLOGY | TREE TOPOLOGY
- Tree topology एक नेटवर्क टोपोलॉजी है जिसका tree (पेड़) की तरह का स्ट्रक्चर होता है और इसमें computers पेड की शाखाओं (branches) की तरह connect रहते हैं।
- Tree topology को hierarchical topology भी कहते हैं।
- Tree topology में Star और Bus Topology दोनों की विशेषताएं होती है।
- Tree topology में सबसे ऊपरी कंप्यूटर को root computer कहा जाता है, और अन्य सभी computers रूट डिवाइस के child (बच्चे) होते हैं।
- Tree topology का इस्तेमाल Wide Area Network (WAN) में किया जाता है।
- इसमें parent-child hierachy होती है।
- Tree topology में दो computers के बीच केवल एक ही कनेक्शन को स्थापित (Established) किया जा सकता है।
TOPOLOGY | TREE TOPOLOGY | ADVANTAGE
- इसमें नेटवर्क को manage और maintain करना बहुत आसान होता है।
- इसमें error को detect और correct करना आसान होता है।
- Tree topology को expand करना काफी आसान होता है।
- यह बहुत secure (सुरक्षित) है।
- Tree topology बहुत ही reliable (विश्वसनीय) है।
- इसमें यदि एक कंप्यूटर ख़राब हो जाता है तो इससे नेटवर्क पर कोई असर नहीं होता।
TOPOLOGY | TREE TOPOLOGY | DIS-ADVANTAGE
- Tree topology में यदि किसी कंप्यूटर में कोई समस्या आती है तो उसे solve करना काफी मुश्किल होता है।
- Tree topology को इनस्टॉल करने में ज्यादा खर्चा आता है।
- इसमें नेटवर्क को configure करना मुश्किल होता है।
- Tree topology में अधिक मात्रा में केबल की आवश्यकता होती है।
TOPOLOGY | MESH TOPOLOGY
- Mesh topology में, प्रत्येक कंप्यूटर एक विशेष channel के माध्यम से दूसरे कंप्यूटर से जुड़ा रहता है।
- इसमें दो कंप्यूटर एक-दूसरे के साथ सीधे कम्युनिकेशन कर सकते हैं।
- Mesh topology का ज्यादातर प्रयोग wireless network में किया जाता है।
- Mesh topology के दो प्रकार होते हैं:- full mesh और partial mesh.
- Full mesh – इसमें प्रत्येक कंप्यूटर नेटवर्क में हर दूसरे कंप्यूटर से जुड़ा होता है।
- Partial mesh – इसमें कुछ कंप्यूटर सभी कंप्यूटरों से जुड़े हुए नही होते है।
TOPOLOGY | MESH TOPOLOGY | ADVANTAGE
- Mesh topology बहुत विश्वसनीय (reliable) होती है।
- यह high traffic को भी मैनेज कर लेती है।
- यह बहुत ही secure (सुरक्षित) होती है।
- यदि इसमें कोई कंप्यूटर ख़राब हो जाता है तो इसका प्रभाव पूरे नेटवर्क पर नहीं पड़ता।
- Mesh topology में संचार (communication) करना आसान होता है।
- Mesh topology में डेटा को ट्रांसफर करने की स्पीड काफी तेज होती है।
TOPOLOGY | MESH TOPOLOGY | DIS-ADVANTAGE
- Mesh topology को मेन्टेन करके रखना काफी मुश्किल होता है।
- Mesh topology को manage करना मुश्किल होता है।
- यह काफी महंगा होता है।
- इसकी प्रक्रिया बहुत complex (कठिन) होती है।
NOTES | HYBRID TOPOLOGY
Hybrid topology नेटवर्क टोपोलॉजी का एक प्रकार है जो Bus Topology, Mesh Topology, Ring Topology, Star Topology और Tree Topology से मिलकर बनी होती है।
“हाइब्रिड टोपोलॉजी एक ऐसी नेटवर्क टोपोलॉजी है जो दो या दो अधिक टोपोलॉजी से मिलकर बना होती है।”
NOTES | HYBRID TOPOLOGY | ADVANTAGE
- Hybrid Topology बहुत विश्वसनीय (reliable) होती है।
- इसमें error को detect करना आसान होता है।
- यह high traffic को आसानी से handle कर लेता है।
- इसका प्रयोग बहुत बड़े network को बनाने के लिए किया जाता है।
- यदि Hybrid Topology में computers को add किया जाता है तो इसकी स्पीड slow नहीं होती।
- Hybrid Topology flexible होती है जिसे ज़रूरतों के अनुसार डिज़ाइन किया जा सकता है।
NOTES | HYBRID TOPOLOGY | DIS-ADVANTAGE
- Hybrid Topology का स्ट्रक्चर काफी complex होता है।
- यह काफी expensive (महंगे) होते है।
- Hybrid Topology को इनस्टॉल करने में ज्यादा केबल की आवश्यकता पड़ती है, जिसकी वजह से यह और भी ज्यादा expensive हो जाती है।
- इसको install करना काफी मुश्किल होता है।
For Any Doubt Clear on Telegram Discussion Group
Comments
Post a Comment