O LEVEL | M1-R5 | Transmission Mode - Sunrise Computer
TRANSMISSION MODE
वह डायरेक्शन जिस पर डेटा या सूचना एक स्थान से दुसरे स्थान पर ट्रांसमिट होती है Transmission Mode कहलाती है। यह सूचना के Flow होने की दिशा को Indicate करता है। इसे communication mode भी कहते है।
यह तीन प्रकार के होते है:-
1. Simplex
2. Half-Duplex
3. Full-Duplex
1. Simplex
Simplex का अर्थ है कि कम्युनिकेशन केवल एक ही दिशा में होगा। अर्थात Sender केवल डेटा को Send कर सकता है परन्तु Receive नही कर सकता है।
उदाहरण:-रेडियो, TV ट्रांसमिशन, रिमोट, मॉनिटर, की-बोर्ड, तथा माउस आदि।
2. Half-Duplex
Half-Duplex में हम दोनों दिशाओं में डेटा को Send तथा Receive कर सकते है लेकिन एक समय में केवल एक ही दिशा में। अर्थात इसमें एक ही समय में Send तथा Receive दोनों कार्य नही हो सकते है। इस mode को कभी-कभी Semi-Duplex भी कहते है।
उदाहरण:-Walky-Talky में एक समय में केवल एक ही व्यक्ति बात कर सकता है।
3. Full Duplex
इसमें हम डेटा को एक ही समय में Send भी कर सकते है तथा Receive भी कर सकते है। यह सबसे तेज डायरेक्शनल Mode है।
उदाहरण:-टेलीफोन कम्युनिकेशन सिस्टम इसका उदाहरण है जहाँ दो व्यक्ति एक ही समय में एक दुसरे से बात कर सकते है।
For Any Doubt Clear on Telegram Discussion Group
Comments
Post a Comment